logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट बोर्ड सीईओ ने कैंट हॉस्पिटल के हेतु आईएमए डॉक्टर के साथ कि बैठक - विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर को रखने पर हुआ विचार

मेरठ - खस्ताहाल कैंट हॉस्पिटल की दशा सुधारने और उसे वास्तविक हॉस्पिटल का स्वरूप देने हेतु प्रयासरत कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने कैंट जनरल अस्पताल में आई.एम.ए. के डाक्टर के साथ एक बैठक की कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर ने बताया के बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 3-4 डाक्टर भिन्न भिन्न स्पेशलिस्ट को छावनी परिषद के बोर्ड बैठक में निर्णय हेतु प्रस्ताव रखा जायेगा। जिसमें ईएनटी, आर्थोपेडिक, स्कीन के साथ-साथ गायनकोलॉजिस्ट एवं बच्चों के डाक्टरों को सप्ताह में 2-3 दिन के लिए के साथ रखा जा सकता है जिससे आम जनता को सुविधा प्रदान की जा सकें। अन्तिम रुप बोर्ड बैठक पर ही लिया जायेगा। यदि सब ठीक-ठाक रहा तो 1 जून से यह सुविधा आम जनता को छावनी परिषद की ओर से व्यवस्थित किया जाना सूनिश्चित किया जायेगा।

100
895 views

Comment