जैसलमेर: डंपिंग यार्ड में 500 से अधिक मृत गायों के शव मिलने से हड़कंप
जैसलमेर: रामगढ़ रोड पर स्थित नगर परिषद के डंपिंग यार्ड में 500 से अधिक मृत गायों के सड़े हुए शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और गोसेवक काफी आक्रोशित हैं।
आरोप है कि नगर परिषद द्वारा मृत पशुओं के निस्तारण के लिए अधिकृत हड्डी ठेकेदार की लापरवाही के कारण शव खुले में पड़े रहे, जिससे शवों का ढेर लग गया। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। प्रशासन ने बताया कि अब डंपिंग यार्ड से शवों का निस्तारण कर दिया गया है, लेकिन यह घटना स्थानीय गौ संरक्षण और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है।