logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सल्लोपाट पुलिस का बड़ा खुलासा : फर्जी लूट की साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा जिले की सल्लोपाट थाना पुलिस ने फर्जी लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1 लाख 42 हजार रुपए की लूट की झूठी कहानी रची थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि घोड़िया नाले के पास कुछ बदमाशों ने तलवार दिखाकर उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सल्लोपाट थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से पूरे मामले की पड़ताल की। जांच में पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी संदिग्ध लगी, जिसके बाद गहन पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय पुत्र शंकर डामोर निवासी उम्मेदगढ़ थाना कंजलजरा जिला बांसवाड़ा ने अपने साथियों मनीष पुत्र नानजी पारगी भील निवासी भडवेल थाना सज्जनगढ़ और निर्मल उर्फ बल्लू पुत्र वेस्टा पारगी भील निवासी भडवेल थाना सज्जनगढ़ के साथ मिलकर फर्जी लूट की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में सल्लोपाट थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।

0
66 views

Comment