औरंगाबाद में आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद : न्यू एरिया, राजा बिगहा में 26 मई 2026 को मो. फैज और मो. सुफियान के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी हुई। गंभीर रूप से घायल मो. फैज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मो. फैज, पिता मो. सादिक, निवासी अब्दुलपुर, थाना रफीगंज के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया गया।
पुलिस ने रफीगंज थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी मो. सुफियान, पिता मो. मंसुर, निवासी हाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। घटना स्थल का FSL निरीक्षण भी किया गया और रफीगंज थाना में कांड संख्या 204/26 दर्ज की गई।