logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेलनी पंचायत के फेजपुरा में अतिक्रमण हटाया,ग्राम वासियों ने प्रशासन की कार्यवाही का किया स्वागत।

*तेलनी पंचायत के फेजपुरा में अतिक्रमण हटाया,ग्राम वासियों ने प्रशासन की कार्यवाही का किया स्वागत।*
छबड़ा:27 मई,2026 को छबड़ा तहसीलदार के आदेशानुसार ग्राम पंचायत ने आदेशों की पालना में फैजपुरा ग्राम में चन्द्रशेखर आजाद सर्किल से अस्पताल तक हो गए अतिक्रमण को बुधवार को कार्यवाही कर हटवा दिया।मिली सूचना अनुसार लम्बे दिनों से इस रास्ते पर अतिक्रमण था जिससे वाहनों के आने जाने की समस्या खड़ी हो गयी थी ग्राम फैजपुरा निवासी के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए छबड़ा तहसीलदार ने ग्राम पंचायत के नाम आदेश जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया।जिस पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी, तहसीलदार छबड़ा ओर अतिक्रमण हटाने गयी टीम के सदस्यों की तारीफ कर कार्यवाहक के लिए आभार जताया।कार्यवाही के समय मोके पर पुलिस,पटवारी ओर भू निरीक्षक सहित ग्राम विकास अधिकारी अतिक्रमण हटाओ दस्ते के वाहन के साथ मौजूद रहे।

12
1520 views

Comment