logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नगरीय विकास विभाग और स्वायत शासन झाबर सिंह खर्रा एवं महामंडलेश्वर दाती महाराज को परिक्रमा मे आने का दिया निमंत्रण।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नगरीय विकास विभाग और स्वायत शासन झाबर सिंह खर्रा एवं महामंडलेश्वर दाती महाराज को परिक्रमा मे आने का दिया निमत्रण।

पाली- सर्किट हाउस मे संघ के संरक्षण पंडित सुरजनदास महाराज के नेतृत्व में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नगरीय विकास विभाग और स्वायत शासन झाबर सिंह खर्रा एवं महामंडलेश्वर दाती महाराज को परिक्रमा मे आने का दिया निमत्रण दिया गया सचिव कैलाश तवानी ने बताया कि मुख्य संयोजक पंडित शंभूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छावाह ने राज्य मंत्री खर्रा को 8 जून से होने वाली अधिकमास परिक्रमा में आने का निमंत्रण दिया। खर्रा ने इस कार्यक्रम के लिए हर वर्ष की तरह सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास ने बताया कि महामंडलेश्वर दाती महाराज को भी परिक्रमा में आने का निमंत्रण दिया गया जिसको महामंडलेश्वर ने स्वीकार कर इस प्रोग्राम मे हाजिर होने का आश्वासन दिया।
जोराराम पटेल ने बताया नगर परिक्रमा को लेकर आम जन और व्यापारी वर्ग दोनों में उत्साह चरम पर है । साथ ही परिक्रमा की व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यालय में कार्यकर्ता के रूप में सेवा देने के लिए अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाने की होड़ मची हुई है।

इस बार परिक्रमा की गोल्डन जुबली ( 50 वर्ष ) होने लोग इस कार्यक्रम दिल खोलकर चंदा और सुझाव दे रहे हैँ । शांतु मंडोरा, दिलीप जोशी, भॅवर चौधरी, देवीलाल सांखला, विजय राज सोनी, अंबालाल सोलंकी, गोपाल खेतावत देवेंद्र मेवाड़ा, नेमीचंद देवड़ा, राकेश लिंबा, अनु सोलंकी, कान सिंह राणावत, गुरु चरण हेडा, सुरेश मोहन शर्मा, दयाराम जटिया, दिलीप मुंद्रडा, प्रियंका व्यास, अंकिता, भगवती देवी, नीतू आदि शहर में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

35
2558 views

Comment