भाजपा नेता चंद्र कुमार मिश्रा उर्फ 'गुड्डू महराज' ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की मुलाकात, शिवपुर क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग की
लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चेहरा चंद्र कुमार मिश्रा उर्फ 'गुड्डू महराज' ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबित विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की मांग की।
मुलाकात के दौरान चंद्र कुमार मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री को शिवपुर क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं और विकास की जरूरतों से अवगत कराया। उन्होंने सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, बिजली आपूर्ति सुधार, स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और शिक्षा संस्थानों के विकास सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मिश्रा ने कहा, "शिवपुर विधानसभा क्षेत्र जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ कार्य अभी भी लंबित हैं। डिप्टी सीएम से मिलकर अनुरोध किया है कि विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।"