logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंद शटर के पीछे इलाज? फतेहपुर के यशी हॉस्पिटल पर गंभीर सवाल

फतेहपुर संवाददाता।
फतेहपुर शहर में लोधीगंज से लखनऊ बाईपास के बीच नेशनल हाईवे पर संचालित बताए जा रहे “यास्सी हॉस्पिटल” को लेकर इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अस्पताल पर बिना वैध रजिस्ट्रेशन मरीजों का इलाज करने के आरोप लग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जैसे ही कोई मरीज अस्पताल पहुंचता है, अस्पताल का बोर्ड हटाकर या शटर बंद कर अंदर इलाज किया जाता है। सूत्रों का दावा है कि अस्पताल के भीतर महिलाओं की DNC जैसी प्रक्रियाएं भी कराई जाती हैं।
आरोप यह भी हैं कि अस्पताल में न तो वैध पंजीकरण मौजूद है और न ही योग्य चिकित्सकों की स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। मामले को लेकर जब अस्पताल संचालक से बात करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे और सवालों से बचता नजर आया। प्रत्यक्ष जवाब देने के बजाय संचालक टालमटोल करता दिखाई दिया।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना मान्यता के अस्पताल संचालन का खेल किसके संरक्षण में चल रहा है? और स्वास्थ्य विभाग अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया?

2
6 views

Comment