logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बीकानेर में धूमधाम से मनी ईद-उल-जुहा, शहर काजी ने पढ़ाई नमाज*

*बीकानेर में धूमधाम से मनी ईद-उल-जुहा, शहर काजी ने पढ़ाई नमाज*

बीकानेर। बड़ी ईदगाह में शनिवार को खुशनुमा माहौल में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। शहर काजी जनाब शाहनवाज़ हुसैन ने नमाज पढ़ाई और खुतबा दिया। मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई।

ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने कुर्बानी का महत्व बताया। कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश के लिए मिसाल है। यहां हिंदू भाई ईद पर व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग करते हैं।

प्रवक्ता एन डी कादरी ने प्रशासन और पुलिस का आभार जताया। बताया कि जिला कलेक्टर, नगर निगम और एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, कांग्रेस प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, हाजी मकसूद, साजिद सुलेमानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

0
0 views

Comment