logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली: लोढ़ा बाल निकेतन के पूर्व छात्रों ने गुरुओं का सम्मान किया

पाली: लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय के सत्र 2005-06 के बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रधानाचार्य और स्टाफ का एक निजी गार्डन में सम्मान किया। करीब 85 से अधिक विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जो पाली में सबसे बड़ा पूर्व छात्रों का सम्मेलन था। कार्यक्रम की रूपरेखा पिछले चार महीनों में बनाई गई थी, जिसमें मुकेश वैष्णव, जितेंद्र आडवाणी, ललित, गौरव सोनी और खेताराम पंवार मुख्य आयोजक थे।

स्वीटी डागा, सुगंध शर्मा और प्रियंका ने बताया कि दिन की शुरुआत स्कूल में प्रार्थना, राष्ट्रगान और अनमोल वचन के साथ हुई। कक्षाओं में शिक्षक ने हाजिरी ली और कंप्यूटर विषय पढ़ाया गया। दोपहर को सभी विद्यार्थी निजी गार्डन पहुँचे जहाँ लंच, गेम्स और मनोरंजन हुआ। शाम को पुल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें डीजे, डांस और पुरानी यादों को याद किया गया।

अध्यापक स्व. श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनकी पुत्री सुगंध शर्मा द्वारा सभी को ग्रुप फोटो फ्रेम उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम के फोटो और वीडियो आशिफ इकबाल और हितेश गहलोत ने सहयोग से तैयार किए। विद्यालय के संस्थापक ने इस सम्मान कार्यक्रम को सराहा और पुराने समय की यादें ताजा होने की बात कही।

0
85 views

Comment