ग्राम पंचायत बहेड़ी में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित
बहेड़ी : ग्राम पंचायत बहेड़ी के वार्ड नंबर 3 से रानो देवी और वार्ड नंबर 4 से प्रेम चंद चुनाव जीतकर विजयी घोषित हुए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बहेड़ी के प्रधान पद पर मीना देवी और उप प्रधान पद पर परविंदर कुमार ने जीत हासिल की है।
इस चुनाव परिणाम पर एमा मीडिया की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है। पंचायत चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चयन से ग्राम विकास की दिशा में उम्मीदें बढ़ी हैं।