logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान का विरोध

राजस्थान: University of Rajasthan के सामने युवा शक्ति, छात्र साथियों और रोलपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर द्वारा रोलपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के खिलाफ अमर्यादित एवं अभद्र बयान का कड़ा विरोध किया। युवा नेता ठान सिंह डोली के नेतृत्व में यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने नेताओं के सम्मान और जनभावनाओं के अपमान को बर्दाश्त न करने का स्पष्ट संदेश दिया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी की आशंका जताई लेकिन कहा कि सच्चाई, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को दबाया नहीं जा सकेगा। रोलपा कार्यकर्ता अन्याय, अहंकार और तानाशाही मानसिकता के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। युवा शक्ति ने इस जनाक्रोश के माध्यम से सम्मान और शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।

0
123 views

Comment