logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलवर: मोराका टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी की शिकायत

अलवर : एस नगर के मोराका टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के साथ टोल कर्मियों की गुंडागर्दी और बदसलूकी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय वाहन चालकों ने आरोप लगाया है कि टोल कर्मचारियों का व्यवहार अत्यंत आक्रामक है, जो तकनीकी समस्याओं या टोल दरों को लेकर सवाल करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं। यह स्थिति परिवारों और महिला यात्रियों के लिए असहज और असुरक्षित बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के अनुसार, टोल कर्मी लोकल आईडी या पास दिखाने के बावजूद भी जबरन पूरा टोल टैक्स वसूलते हैं और विरोध पर गाड़ियों को घंटों रोककर डराते-धमकाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, अलवर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

0
15 views

Comment