logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएफ बकाया मामले में कार्रवाई तेज, कंपनी के खिलाफ FIR की प्रक्रिया आगे बढ़ी


कंपनी कर्मचारियों के पीएफ बकाया मामले में कार्रवाई अब तेज होती दिखाई दे रही है। शिकायतकर्ता कुसुम लता द्वारा दर्ज शिकायत पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से कार्रवाई पूरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार पीएफ बकाया से जुड़े बिंदु पर कंपनी के खिलाफ आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और FIR दर्ज कराने के लिए SSP ऊधम सिंह नगर को पत्र भी भेजा जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, वसूली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों का बकाया पीएफ उनके संबंधित खातों में जमा कराया जाएगा। हालांकि ग्रेच्युटी, ले-ऑफ और अन्य श्रम संबंधी मामलों को EPFO के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया गया है, जिन्हें संबंधित श्रम विभाग को भेजे जाने की बात कही गई है।

इस पूरे मामले को लेकर एडवोकेट उपेन्द्र सिंह लगातार सक्रिय हैं। उनके द्वारा भारतीय प्रशासनिक लोक शिकायत विभाग में भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सूत्रों के अनुसार उन शिकायतों पर भी विभागीय स्तर पर तेजी से कार्रवाई चल रही है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

शिकायतकर्ता की ओर से विभागीय कार्रवाई पर पूर्ण संतुष्टि न मिलने के कारण अपील भी दर्ज कराई गई है। अब मामले पर आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर प्रभावित कर्मचारियों की नजर बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर इस प्रकरण की चर्चा तेज है और कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द उन्हें न्याय मिलेगा।

35
1142 views

Comment