logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक के अवगत कराने पर कलेक्टर ने कपास विक्रय की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

छिंदवाड़ा। सौंसर विधायक विजय चौरे ने कलेक्टर कार्यालय में छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर  किसानों को हो रही कपास विक्रय की समस्या से अवगत कराया।

 विधायक श्री चौरे ने बताया कि लॉक डाउन के चलते किसान अपना कपास नहीं बेच सके। CCI द्वारा 24 अप्रैल से ख़रीदी शुरू की गई परंतु प्रतिदिन 22 वाहन तथा दस बैलगाड़ी कपास गिना जा रहा है। कलेक्टर श्री शर्मा ने तत्काल निर्देश दिए कि, ‘30 अप्रैल यानि कल से कम से कम 40 बड़े वाहन तथा पच्चीस बैलगाड़ी के माध्यम से कपास क्रय किया जाए।’

उसके पश्चात विधायक विजय चौरे कृषि उपज मंडी सौसर  में पहुँचे। वहां उन्होंने CCI के कर्मचारी तथा मंडी के अधिकारी से चर्चा की तथा  कल से प्रतिदिन 40 बड़े वाहन कपास ख़रीदने में CCI द्वारा सहमति जतायी गई तथा मंडी द्वारा सभी 40 किसानों को दूरभाष पर सूचना भी दे दी गई। यह प्रतिदिन की प्रक्रिया रहेगी।

विधायक चौरे ने बताया कि, ‘तीन  मई के बाद और अधिक गाड़ी बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।’ इस अवसर पर  कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक अजय चौरे, समन्वयक भागवत महाजन, नगर कांग्रेस सौसर  अध्यक्ष अतुल जुननकर, संजय ठाकरे, चंद्रशेखर गुरवे, विलास बुले, आदि लोग उपस्थित थे।

280
14887 views

Comment