logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंधी-तूफान से फसलों को भारी नुकसान, 22 घंटे से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति

बुग्गावाला (हरिद्वार)।
बृहस्पतिवार की देर रात्रि आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और बारिश के कारण जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं आम के बागानों में सबसे अधिक क्षति होने से बाग मालिकों की चिंता बढ़ गई है।
कई स्थानों पर पेड़ों से बड़ी मात्रा में आम टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। क्षेत्र में कई बिजली पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 22 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।
बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की अपील की है।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनुसार तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें ठीक करने का कार्य लगातार जारी है। विभाग द्वारा जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

0
0 views

Comment