logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर पुलिस ने IGRS शिकायतों के निस्तारण में दिखाई तेजी, एक दिन में 25 शिकायतों का मौके पर समाधान

शाहजहांपुर। जनपद में जनशिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर शाहजहांपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री एस. आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को प्रतिदिन क्षेत्र में पहुंचकर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 29 मई 2026 को जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त कुल 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता को अब अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने या अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस टीम स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से जानकारी लेकर निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।

शाहजहांपुर पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और पुलिस व्यवस्था में विश्वास मजबूत करना है। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण और शिकायतों के समाधान की कार्रवाई जारी रहेगी।

0
0 views

Comment