logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामगढ़ मुराडा में हाईवोल्टेज तार टूटने से आग लगी, हादसा टला

तलावाड़ा (रामगढ़ मुराडा) : शुक्रवार को रामगढ़ मुराडा गांव में 11,000 KV की हाईवोल्टेज लाइन का चालू तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे जमीन पर आग लग गई। तार टूटने और आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फीडर इंचार्ज हेमराज प्रजापत और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रिड से बिजली बंद कराकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। इसके बाद उन्होंने कड़ी मशक्कत से टूटे तार को जोड़ा और लाइन को पूरी तरह सुरक्षित किया। विद्युत आपूर्ति पुनः चालू कर दी गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

1
0 views

Comment