रामगढ़ मुराडा में जल जीवन मिशन योजना विफल, पानी की किल्लत जारी
रामगढ़ मुराडा (गंगापुर सिटी): सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत 2.17 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद गांव के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। गांव में पानी की टंकी और बोरवेल बनाए गए, लेकिन हैंडपंप खराब पड़े हैं और उनकी मरम्मत नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बार-बार Public Health Engineering Department (पीएचईडी) को शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने गंगापुर सिटी के विधायक रामकेश मीणा, एसडीएम गंगापुर सिटी और जिला कलेक्टर को भी लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन समस्या बरकरार है। वे प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।