रामगढ़ मुराडा में 2.17 करोड़ खर्च के बाद भी पानी नहीं
गंगापुर सिटी: रामगढ़ मुराडा गांव में सरकार की जल जीवन मिशन योजना पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। 2.17 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पाया है। गांव में पानी की टंकी और बोरवेल बनाए गए, लेकिन हैंडपंप खराब पड़े हैं और उनकी मरम्मत नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने कई बार पीएचईडी विभाग सहित गंगापुर सिटी के विधायक रामकेश मीणा, एसडीएम और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायतें दी हैं, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण इसे भ्रष्टाचार व प्रशासनिक लापरवाही मानते हैं और यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।