रामगढ़ मुराडा में 2.17 करोड़ खर्च के बाद भी पानी नहीं मिला
गंगापुर सिटी: रामगढ़ मुराडा गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगभग 2.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पाया है। योजना के तहत पानी की टंकी और बोरवेल बनाए गए, लेकिन गांव के हैंडपंप खराब पड़े हैं और उनकी मरम्मत नहीं हो रही है। ग्रामीण इस स्थिति को भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं।
ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग, गंगापुर सिटी के विधायक रामकेश मीणा, एसडीएम गंगापुर सिटी और जिला कलेक्टर को कई बार लिखित शिकायतें दीं, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। ग्रामीण इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं।