16 से 23 जून 2026 तक आयोजित होगी कक्षा 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सत्र 2025-26 के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
16 से 23 जून 2026 तक आयोजित होगी कक्षा 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सत्र 2025-26 के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित सत्र 2025-2026 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पुनः परीक्षाएं अब 16 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित विद्यालयों एवं परीक्षा केंद्रों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा तिथियों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर तैयारी जारी रखें।
परीक्षा आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
#MadhyaPradesh #Education #BoardExam #Class5 #Class8 #StateEducationCentre