logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वाधार फिनएक्सेस के द्वारा चलाया गया वित्तीय साक्षरता अभियान

धोरैया प्रखंड अंतर्गत घासिया पंचायत के बड़ा टोला बेलडिहा में स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जीविका दीदियों को बैंकिंग व्यवस्था, सरकारी योजनाओं एवं बीमा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया गया कि बहुत ही कम राशि जमा कर आम लोग भी बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी देते हुए बताया गया कि सालाना मात्र ₹20 जमा करने पर दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलता है। यदि किसी दुर्घटना में हाथ-पैर टूटने या किसी अंग की क्षति होती है तो लाभुक को ₹1 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है, वहीं दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को ₹2 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इसके साथ ही लोगों को बचत खाता, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम उपयोग, बैंक में सुरक्षित बचत रखने तथा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ लेने के बारे में भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था से जुड़कर ग्रामीण आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।
कार्यक्रम का नेतृत्व आलोक रंजन एवं राजेश कुमार शर्मा ने किया। दोनों के नेतृत्व में ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक बनने एवं बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर भारी संख्या में जीविका दीदी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

17
3826 views

Comment