logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कथित रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश


#बिजनौर_ब्रेकिंग
बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल पर एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में रुपये के लेन-देन के साथ कुछ बातचीत भी रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रमोद देशवाल वर्तमान में नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के समीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं।
नोट: वायरल वीडियो की प्रामाणिकता एवं आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

0
0 views

Comment