मेरठ: देवाशीष योग ट्रस्ट का स्वस्थ जीवनशैली के लिए आमंत्रण
मेरठ: देवाशीष योग ट्रस्ट (रजि.) ने "हर घर योग • हर व्यक्ति निरोग" के संकल्प के साथ योग, प्राणायाम, ध्यान, स्वास्थ्य जागरूकता, एक्यूप्रेशर मार्गदर्शन एवं समाज सेवा से जुड़ने के इच्छुक सभी सम्मानित महिला एवं पुरुषों का हार्दिक स्वागत किया है। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा ने स्वस्थ, सकारात्मक, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों से जुड़ने का आग्रह किया है।
उन्होंने विशेष रूप से केवल उन सदस्यों से जुड़ने का निवेदन किया है जिनकी योग, स्वास्थ्य, आत्मविकास एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में वास्तविक रुचि हो। ट्रस्ट का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। संपर्क सूत्र के रूप में 9997000771 भी प्रदान किया गया है।