सिंगरौली: गड़ेरिया चढ़ाई के पास ट्रक और बल्कर में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक सुरक्षित
सिंगरौली। वैढ़न-बरगवां मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ेरिया चढ़ाई के समीप देर रात एक ट्रक और बल्कर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्टर: राम कुमार गुप्ता
सिंगरौली न्यूज़ | AIMA MEDIA