हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
उरई (जालौन)। 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता ने समस्त प्रदेश मीडिया परिवार एवं पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को उठाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का एक सशक्त स्तंभ है। पंकज गुप्ता ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जो सत्य, साहस और निष्पक्षता के साथ जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से जिम्मेदार, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज के डिजिटल युग में भी पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, ऐसे में सत्य एवं तथ्य आधारित पत्रकारिता ही समाज का विश्वास बनाए रख सकती है। अंत में उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
— पंकज गुप्ता
जालौन संवाददाता, उरई