बानसूर: हरसौरा रोड पर दुकानों में चोरी से व्यापारी आक्रोशित
बानसूर: हरसौरा रोड पर बीती रात हुई दुकानों की चोरी की घटना से व्यापारी वर्ग में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।
व्यापारी अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस थाना जाकर ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रोशन लाल सैनी ने दी है।