मेरठ: गांधी बाग पार्क में हास्य योग शिविर का आयोजन
मेरठ: देवाशीष योग ट्रस्ट एवं गांधी बाग योग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में गांधी बाग पार्क में हास्य योग शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि बढ़ते तनाव, चिंता, अवसाद, अनिद्रा और असंतुलित जीवनशैली से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। हास्य योग एक सरल और प्रभावी अभ्यास है जो सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
शिविर में आशीष कुमार शर्मा ने तनाव कम करने, मानसिक प्रसन्नता बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने में हास्य योग के लाभ बताए। कार्यक्रम में विभिन्न हास्य योग अभ्यास जैसे कंजूस हँसी, रावण हँसी, मौन हँसी आदि कराया गया। क्षेत्र के गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक जैसे सुनील सहगल, राजीव खेड़ा, अमित नागपाल, नवीन खट्टर, संदीप गुप्ता, संजीव सरीन (उपाध्यक्ष, पंजाबी समाज), महेश अरोड़ा, बॉबी बाधवा, क्षितिज रेवाड़ी, आशीष माठा, मनोज चड्ढा, बी.आर. स्टूडियो सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।