मंडला: मनेरी पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
मंडला: निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के खेरानी ग्राम के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं कर पाई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।