श्रीगंगानगर में 2 दिन आंधी बारिश का अलर्ट. धूलभरी आंधी ने बदला मौसम, तापमान 4.5 डिग्री गिरा
श्रीगंगानगर में शुक्रवार शाम को तेज धूलभरी आंधी ने मौसम बदल दिया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय प्रभाव से अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गर्म हवाओं की जगह धूल उड़ाती तेज हवा चलने लगी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।