दिल्ली में जल संकट से पानी की भारी किल्लत
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पानी को लेकर व्यापक संकट उत्पन्न हो गया है। बुद्घ नगर, इंद्रपुरी और राजेंद्र नगर जैसे इलाकों में लोगों को पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी में जलस्तर कम होने और जल शोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित होने के कारण कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब देश की राजधानी में ही पानी की इतनी किल्लत हो रही है, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अनुमान लगाना आसान है। जल संकट को लेकर लोगों में नाराजगी पाई जा रही है और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है। जल विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी, घटता जलस्तर और बढ़ती मांग के कारण जल प्रबंधन दिल्ली में एक बड़ी चुनौती बन गया है।