बाराबंकी: बड़ेल में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिना नक्शा पास बन रही थी कॉलोनी
Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications
बाराबंकी: बड़ेल में प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। बिना नक्शा पास कराए बन रही 'समृद्धि इंफ्राटेक' की अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम गूंजीता अग्रवाल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस चेतावनी के साथ प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।