logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अहमदपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 व 31 मई 2026

अहमदपुरा, अतरौली (अलीगढ़): बीयर फैक्ट्री द्वारा 30 एवं 31 मई 2026 को अहमदपुरा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है । यह कदम पर्यावरण संरक्षण, किसानों के हित, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा ग्रामीण स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा अलीगढ के लगातार काम करने का परिणाम है।

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा अलीगढ के युवामोर्चा जिला महासचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि बीयर फैक्ट्री से जुड़े पर्यावरण, जल, मिट्टी और स्वास्थ्य संबंधित विषयों को लंबे समय से उठाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक सकारात्मक शुरुआत है और भविष्य में क्षेत्र के हैंडपंपों के पानी की गुणवत्ता, किसानों के खेतों की मिट्टी तथा पर्यावरणीय प्रभावों की वैज्ञानिक जांच भी कराई जाएगी। डॉ. लोधी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी संस्था का विरोध नहीं, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करना है।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि जनता के एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने से परिवर्तन संभव होता है।

10
751 views

Comment