logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जावद शीतला माता मंदिर परिसर में आपत्तिजनक सामग्री मिलने से नगरवासियों में भारी आक्रोश

जावद। खोर दरवाजा, कंठाल चौराहा के समीप वार्ड नंबर 7 स्थित नगर का एक मात्र सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना से शनिवार को नगर एवं आसपास क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी, सनातनी प्रेमी मंदिर परिसर पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह मंदिर परिसर में आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने पर इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे नगर एवं आसपास क्षेत्रो में फैल गई, जिसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं।
मामले की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस को भी दी गई। नगरवासियों ने मांग की है कि घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। नगर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी घटना की निंदा करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है

21
1072 views

Comment