logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या में CNG टेम्पो बना आग का गोला, लता चौक पर मची अफरा-तफरी

अयोध्या के लता चौक (वीणा चौक) पर CNG टेम्पो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
अयोध्या। शहर के व्यस्त इलाके लता चौक (वीणा चौक) पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक CNG टेम्पो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो सड़क किनारे खड़ा था तभी उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक टेम्पो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक आशंका है कि आग CNG सिस्टम में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारू कराया। घटना के चलते कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा।
फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी नजर आने पर तुरंत उसकी जांच कराएं ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

18
275 views

Comment