logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी को देखते हुए गिरिडीह जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की गई

भीषण गर्मी को देखते हुए गिरिडीह जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की गई


आज गिरिडीह जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की गई जिसमें आने जाने वाले राहगीर शीतल जल पीकर अपनी प्यास बुझाते नज़र आये। भीषण गर्मी को देखते हुए ये कार्यक्रम अभी लगातार जारी रहेगा जिससे राहगीरों को परेशानी नहीं होगी। सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक केडिया ने कहा कि ये सेवा अभी निरंतर जारी रहेगी। हर साल गर्मी में सम्मेलन द्वारा ये शीतल जल की व्यवस्था की जाती है। इसबार गर्मी को देखते हुए प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक ये सेवा जारी रहेगी। इसके अलावा कई स्थानों पर अगर जरूरत पड़ी तो ओर भी शीतल जल के रिक्शा की व्यवस्था की जायेगी। बाजार में खरीदारी करने आए गरीब एवं गांव से आए हुए बच्चे महिला पुरुष लोग इसका भरपूर लुफ्त उठा रहे है। सम्मेलन अध्यक्ष केडिया जी कहा समाज सेवा से ऊपर कुछ नहीं है और सम्मलेन के सभी साथी के उनके साथ कदम से कदम मिला के चलते है।समय समय पर सम्मलेन द्वारा कई कार्यक्रम किया जाता है। लक्ष्य यही है सम्मलेन का की इस भीषण गर्मी में कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। मौके पर सम्मलेन के कई सदस्य मौजूद रहे।

0
132 views

Comment