भाजपा को ले डूबेगी महंगाई: गोरखपुर में बोले माता प्रसाद, पूंजीपतियों के लिए बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दाम
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि यह सरकार जनता के भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। यह पूंजीपतियों की सरकार है और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जब डीजल और पेट्रोल के दाम कम थे तब उसे कम नहीं किया गया और आज जब बढ़ रहे हैं तो कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।