IMT मानेसर में बिजली कटौती से पानी की समस्या गंभीर
गुड़गांव हरियाणा : IMT मानेसर के सेक्टर 6
,5
,4
3
2
1 में 14 घंटे से बिजली नहीं है। इस भारी कटौती के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।
लोग अपने दैनिक कार्य नहीं कर पा रहे हैं और नहाने-धोने की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। इस वजह से खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है, जिससे जीवनयापन प्रभावित हो रहा है।