लखनऊ के सरकारी डे-केयर में बड़ा हादसा, जर्जर गेट गिरने से 8 साल के मासूम की मौत
Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications
लखनऊ: निशातगंज स्थित एक सरकारी डे-केयर सेंटर में खेलते समय 8 साल के शिवा की मौत हो गई जब एक भारी और जर्जर लोहे का गेट अचानक गिर गया। शिवा बहराइच का रहने वाला था और छुट्टियों में अपनी नानी के घर आया था।
परिजनों ने बताया कि गेट सालों से जर्जर स्थिति में था, लेकिन संबंधित विभाग ने उसकी मरम्मत नहीं कराई। इस लापरवाही की कीमत एक मासूम ने अपनी जान देकर चुकाई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।