logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एनसीएल निगाही आवासीय परिसर में अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन लोग सुरक्षित

सिंगरौली। एनसीएल निगाही आवासीय परिसर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई, जिससे वह सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। तीनों लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : राम कुमार गुप्ता
#AIMAMEDIA #SINGRAULI

6
164 views

Comment