बंकी ओवरब्रिज का रास्ता साफ, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत की पहल पर तेज होगी टेंडर प्रक्रिया
अब जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications
बाराबंकी: पूर्व सांसद उपेंद्र रावत ने कहा है कि ओवरब्रिज निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य बाक़ी हैं। उन्होंने इस परियोजना के जल्द शुरू होने का दावा किया है।
बाराबंकी की जनता इस आश्वासन को कई बार सुन चुकी है और अभी तक धरातल पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। इस बार जनता को उम्मीद है कि उपेंद्र रावत के दावे के अनुसार कार्य प्रारंभ हो सकेगा।