logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राहुल गांधी 4-5 जून को उत्तराखंड दौरे पर, अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ४ और ५ जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
दौरे के पहले दिन राहुल गांधी अल्मोड़ा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। पौड़ी में कार्यक्रम का संभावित आयोजन कंडोलिया मैदान में किया जा सकता है, जहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।
दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति विभाग, सोशल मीडिया विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, सैनिक प्रकोष्ठ एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
कांग्रेस संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के इस दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड में जनसरोकारों को मजबूती देने और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा।

0
0 views

Comment