logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षकों से भूसा मंगवाने वाले BEO पर गिरी गाज, मुख्यालय से किए गए अटैच


📍 बरेली
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को गौशालाओं के लिए जबरन भूसा इकट्ठा करने का लक्ष्य देना नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सत्यदेव को भारी पड़ गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने और शिक्षक संगठनों के तीव्र विरोध के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. विनीता ने कार्रवाई करते हुए BEO सत्यदेव को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया है।

बताया जा रहा है कि BEO द्वारा जारी एक पत्र में सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से 46 किलोग्राम भूसा जमा करने का लक्ष्य दिया गया था। इस आदेश को लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी थी। उनका कहना था कि शिक्षण कार्य छोड़कर इस प्रकार का कार्य कराना शिक्षक सम्मान और उनकी मूल जिम्मेदारियों के विपरीत है।

शिक्षक संगठनों ने आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए विरोध दर्ज कराया था। मामला तूल पकड़ने के बाद विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी।

📌 शिक्षकों का कहना है कि उनका दायित्व बच्चों को शिक्षा देना है, न कि भूसा संग्रह करना।

8
327 views

Comment