logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एबीवीपी कार्यकर्ता के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के 300 दलित, महादलित व गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण


मंझौल। बेगूसराय।

एवीबीपी कार्यकर्ता अमन कुमार के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सेवार्थ विद्यार्थी मंझौल नगर इकाई के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा में एबीवीपी के सेवार्थ विद्यार्थी के बैनर तले दलित, महादलित एवं गरीब 300 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अभिषेक आनंद, मुख्य वक्ता आरसीएस कॉलेज प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि बीडीओ निरंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। आगत अतिथियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं बुके से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल के शिक्षकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं व मध्याह्न भोजन कर्मियों को छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवीबीपी नेता कन्हैया कुमार एवं मॉनिटरिंग वरिष्ठ एवीबीपी नेत्री श्वेतनिशा ने किया। प्राचार्य प्रो कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का स्तर जहाँ कम हो वहाँ आप शिक्षा का अलख जलाने चले हैं। शिक्षक कितना विद्वान हैं इस बात से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि बच्चों को हम कितना ज्ञान दे पाते हैं। उन्होंने आरसीएस कॉलेज मंझौल में अतिरिक्त भवन निर्माण की माँग की।
बीडीओ निरंजन कुमार ने स्कूल में चहारदीवारी व शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया।
एवीबीपी नेता कन्हैया कुमार ने आरसीएस कॉलेज मंझौल में चहारदीवारी व कर्पूरी स्टेडियम के निर्माण करने की माँग की। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के समस्याओं को रखा। डा. मोहन कुमार ने स्कूल में संसाधनों व बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने की माँग की। इसके अतिरिक्त अनुमंडल मुख्यालय मंझौल, बर्षों से बंद पड़े महिला कॉलेज को पुनः डिग्री कॉलेज में उत्क्रमित कर चलवाने की माँग की। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कमला के प्रधानाध्यापक ने विधायक के सकारात्मक सहयोग की चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व मुखिया सह शिक्षाविद कुमार अनिल ने सरकारी व निजी जमीन को भी खरीदकर भवन व वर्गकक्ष बनवाने की माँग की। उन्होंने बंद पड़े महिला कॉलेज के संसाधनों के सदुपयोग कर महिला डिग्री कॉलेज को प्रस्वीकृति दिलाकर चलाने की माँग की। उन्होंने कहा कि एक तरफ संसाधनों से युक्त वित्त संपोषित इंटर कॉलेजों की उपेक्षा जारी है दूसरी तरफ प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों के लिए भूमि समेत अन्य संसाधनों को जुटाना चुनौती है। अगर इंटर कॉलेजों को डिग्री कॉलेजों में उत्क्रमित कर दिया जाय तो अलग से संसाधनों को जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती। विधायक ने कहा कि किसी डिग्री कॉलेज के लिए पाँच एकड़ भूमि चाहिए। सरकार के नीतियों का भी ध्यान रखना पड़ता है। फिलहाल सरकार उन्हीं प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना है जहाँ डिग्री कॉलेज नहीं है। बंद पड़े मंझौल महिला कॉलेज में मात्र तीन एकड़ ही भूमि है। शिक्षा पर सरकार का बजट 20 फीसदी है। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 34 पंचायत है। सीमित संसाधन के बदौलत सम्यक ध्यान देना पड़ता है। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक, औजार बॉक्स, कलम, पेंसिल व कॉपियों का वितरण किया गया। आरसीएस कॉलेज के प्राचार्य व एवीबीपी नेता कन्हैया कुमार के द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एबीवीपी नेता श्वेतनिशा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर एबीवीपी नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, जिला सह संयोजक रवि कुमार, नगर मंत्री प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, मुकेश कुमार, ऋचा रानी, डेजी कुमारी, जिला संयोजक अनुभव आनंद, रवीन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक अभिनव कुमार, शिक्षक प्रिंस कुमार, गिरीश कुमार, कृष्णमोहन भारती, सुमति कुमारी, रिंकी कुमारी, पूनम रश्मि, ज्योति कुमारी, एकता कुमारी, खुशबू कुमारी, रश्मि कुमारी, अभिभावकगण, शिक्षा समिति के सदस्यगण, पंकज सिंह, पंच सुरेश यादव, रामलगन यादव, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

76
1365 views

Comment