बारीपदा में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बारीपदा, मयूरभंज: शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने और पैदल यात्रियों के लिए रास्ता साफ करने के उद्देश्य से बारीपदा नगर पालिका ने मुर्गाबाड़ी से स्टील गोलाई तक सड़क किनारे की अवैध दुकानों और अस्थायी केबिनों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। यह अभियान सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों के खिलाफ चलाया गया।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी थी। प्रशासन ने पहले चेतावनी दी थी, लेकिन दुकानदारों ने जगह खाली नहीं की। इस कारण आज यह सख्त कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल के साथ इस अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। स्थानीय दुकानदारों में निराशा है, जबकि आम जनता ने इस कदम का स्वागत किया है।