देश की उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार २०२६ हेतु नामांकन आमंत्रित
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) २०२६ के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
पुरस्कार के लिए भारत में रहने वाले 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार स्वयं भी नामांकन कर सकते हैं तथा उनके लिए अन्य व्यक्ति या संस्थाएँ भी अनुशंसा भेज सकती हैं। सभी आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
सरकार का उद्देश्य देश के उन प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है, जिन्होंने अपनी मेहनत, नवाचार और समर्पण से समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पात्र बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा संस्थाओं से अधिक से अधिक नामांकन भेजने की अपील की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
आवेदन पोर्टल: awards.gov.in