डेंगा चौक से बलवा चौक सड़क की खराब स्थिति से ग्रामीण परेशान
डेंगा चौक : डेंगा चौक से जुरैल होते हुए बलवा चौक तक जाने वाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति से क्षेत्र के छात्र, किसान, मजदूर एवं आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे और खराब रास्तों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से अपील की है कि इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।