logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रैफिक ड्यूटी में रीलबाजी! सिपाही का वीडियो वायरल ऑटो चालकों को कैमरे के सामने धमकाता दिखा जवान, एसपी बोले- होगी जांच नवगछिया में एक सिपाही का वीडि

ट्रैफिक ड्यूटी में ‘रीलबाजी’! सिपाही का वीडियो वायरल

ऑटो चालकों को कैमरे के सामने धमकाता दिखा जवान, एसपी बोले- होगी जांच

नवगछिया में एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही सूट-बूट पहनकर ऑटो चालकों को कैमरे के सामने कथित तौर पर धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही धनंजय पासवान एक ऑटो चालक को कैमरे की तरफ देखने के लिए कहता है और चालान काटने की चेतावनी देता सुनाई पड़ता है। वीडियो में वह यह भी कहता दिख रहा है कि “कोई भी कैमरे से बच नहीं सकता।” बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो स्वयं संबंधित सिपाही ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित सिपाही धनंजय पासवान मूल रूप से नवगछिया उपकारा (जेल) चकरा पद पर तैनात है, लेकिन वह ट्रैफिक पुलिस की तरह चौक-चौराहों पर सक्रिय नजर आता है। लोगों का आरोप है कि जवान का ध्यान ड्यूटी से ज्यादा सोशल मीडिया पर रहता है और वह अपने साथ कैमरामैन तथा माइक लगाकर चलता है, ताकि वीडियो को आकर्षक रील के रूप में तैयार किया जा सके।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सरकारी ड्यूटी के दौरान इस तरह वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अनुशासनहीनता बताया है। लोगों का कहना है कि इससे पुलिस विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिहार सरकार पहले भी रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुकी है, तब भी इस तरह की गतिविधियां क्यों जारी हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित सिपाही का ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने पर रहता है। यही कारण है कि ट्रैफिक चेकिंग जैसी सरकारी ड्यूटी को भी वीडियो कंटेंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

इधर मामले को लेकर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0
121 views

Comment