प्रिय भागलपुर वासियों, नमस्कार।
आप सभी अवगत हैं कि हाल ही में आए भीषण आँधी-तूफान के कारण हमारे भागलपुर में भी बिजली व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हु
प्रिय भागलपुर वासियों, नमस्कार।
आप सभी अवगत हैं कि हाल ही में आए भीषण आँधी-तूफान के कारण हमारे भागलपुर में भी बिजली व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। एक ऊर्जा मंत्री और आपके जनप्रतिनिधि के रूप में, मेरी यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आपके घरों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके।
मैंने एमडी राहुल कुमार जी को निर्देशित किया है कि सुचारू सिस्टम बहाल होने तक वे भागलपुर में ही रहेंगे|
कल दिन भर हमारे कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर काफी समस्याओं को ठीक कर लिया था, लेकिन बीती रात कुछ नई तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हो गई हैं, जिससे स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इस संकट से निपटने के लिए हम पूरी तरह मुस्तैद हैं। मुंगेर और कटिहार से अतिरिक्त तकनीकी टीमें भागलपुर पहुँच चुकी हैं और युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य कर रही हैं। बिजली विभाग के इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेरा लगातार संवाद जारी है और मैं स्वयं पूरी स्थिति की पल-पल निगरानी कर रहा हूँ।
हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही फॉल्ट दुरुस्त कर लिए जाएंगे और स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। इस प्राकृतिक आपदा के समय में आपके धैर्य और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। हम आपकी सेवा में पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।
धन्यवाद।
#Bhagalpur #Bihar #PowerUpdate #BiharEnergyDepartment #BhagalpurNews #ElectricityBoardBihar #PublicService #BiharGovernment #TeamBihar #BSPHCL
#ShaileshKumar
#BuloMandal